2 Jahre - übersetzen

गले में पीला गमछा डालकर थाने पहुंच गया राजभर की पार्टी का कार्यकर्ता, पुलिस ने निकाली हेकड़ी

योगी कैबिनेट (Yogi Cabinet) में शामिल होने के बाद सुभासपा चीफ ओमप्रकाश राजभर (Om Prakash Rajbhar) ने कार्यकर्ताओं से कहा था कि जब भी थाने में जाओ तो सफेद नहीं पीला गमछा लगाकर जाना. इससे दारोगा जी को तुम्हारी शक्ल में ओमप्रकाश राजभर दिखेगा. हालांकि फर्रूखाबाद (Farrukhabad) में ऐसा नहीं हुआ. जिले के नवाबगंज पुलिस थाने में पीला गमछा डालकर पहुंचे राजभर की पार्टी के एक कार्यकर्ता की दारोगा ने हेकड़ी निकाल दी और गमछा-मोबाइल फोन रखवा लिया. इस घटना से नाराज सुभासपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस थाने के बाहर विरोध प्रदर्शन किया.

image