मुकेश अंबानी की होने वाली छोटी बहू राधिका ना सिर्फ बेहद खूबसूरत है वह बल्कि प्रतिभाशाली भी है। इसका नजारा लोगों को तब देखने को मिला है जब प्री वेडिंग सेरेमनी के पहले राधिका ने भरतनाट्यम डांस से सब का मन मोह लिया था। इस मौके पर अपनी बहू के नृत्य को देखकर नीता अंबानी भी भाव विभोर हो उठी थी। यही वजह थी कि नीता अंबानी ने अपनी बहू को गले लगा लिया था जिसे देखकर लोग राधिका की खूब तारीफ करते नजर आए थे।