उसकी बल्लेबाजी शैली में वह आकर्षण है जैसे पृथ्वी में गुरुत्वाकर्षण है। जब वह लय मे होता है तो राकेट बन जाता है जिसके सामने पङने पर दुनिया का कोई भी गेंदबाज धुंआ हो सकता है। वह कोई और नहीं बल्कि टी20आई के वर्तमान में सबसे विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ही हैं। अपनी 360 डिग्री बल्लेबाजी के लिए मशहूर सूर्यकुमार यादव मुम्बई इन्डियन्स की टीम का अहम हिस्सा हैं। सूर्यकुमार यादव न सिर्फ अपनी बल्लेबाजी स्टाइल के लिए जाने जाते हैं बल्कि अपने हाथों में बनवाए हुए टैटुओं के लिए भी जाने जाते हैं।
ऐसा लगता है जैसे क्रिकेट की दुनिया में दो तरह के बल्लेबाज हैं एक हाथ में टैटू बनवाने वाले बल्लेबाज और दूसरे बल्लेबाज वे हैं जिनके हाथ में टैटू नही बना होता है।आमतौर पर टैटू वाले बल्लेबाज बेहद अक्रामक बल्लेबाज होते हैं और बगैर किसी गेंदबाज से डरे वह तूफानी बल्लेबाजी करते हैं। क्रिकेट की दुनिया में जिस-जिस बल्लेबाज या गेंदबाज ने हाथ में टैटू बनवाया है उस क्रिकेटर ने अपने अक्रामक अंदाज से पूरी क्रिकेट दुनिया को हिलाया है। हालांकि कुछ बल्लेबाज ऐसे भी हैं जो टैटू भी नही बनवाए हैं लेकिन बहुत अक्रामक हैं।
आपको वर्तमान में ऐसा कौन सा बल्लेबाज नजर आता है जिसने टैटू नहीं बनवाया है और बेहद अक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करता है?