कूड़ा डालने जा रही थी महिला,ट्यूशन टीचर ने दिनदहाड़े मारी गोली,महिला BHU के लिए रेफर....!!

उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद में एक ट्यूशन टीचर ने एक महिला को गोली मार दी। बताया जा रहा है कि टीचर महिला के बच्चों को ट्यूशन पढ़ता था। महिला और उसके पति ने उसे ट्यूशन पढ़ने से मना कर दिया था। जिसके चलते वह नाराज था। गोली लगने से घायल महिला को बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है जहां उसका उपचार चल रहा है.....!!

पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह महिला से एक तरफा प्यार करता था। महिला ने उसे घर पर जाकर बच्चों को पढ़ने से मना किया था जिसके चलते उसने उसे गोली मार दी। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया।

imageimage