2 jr - Vertalen

होली के रंग में रंग गया पूरा देश।
रितेश देशमुख और जेनेलिया ने यूं लगाया रंग।
इस बार बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) ने पत्नी जेनेलिया डिसूजा (Genelia D'Souza) के साथ होली अलग ही अंदाज़ में मनाई है। होली का एक वीडियो जेनेलिया ने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया है। रितेश और जेनेलिया का होली खेलते हुए ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में रितेश जेनेलिया के साथ रोमांटिक अंदाज में होली खेल रहे हैं। जेनेलिया जहां रितेश पर फूल फेंक रही हैं तो वहीं रितेश उन्हें पकड़कर उनके चेहरे पर रंग डाल देते हैं। इन दोनों के इस अंदाज की लोग तारीफ कर रहें हैं। रितेश देशमुख, जेनेलिया को पकड़कर होली के सुनहरे रंगों से सराबोर कर रहे हैं।

imageimage