2 yrs - Translate

जिस समय भारत में अकबर का काल चल रहा था उस समय इंग्लैंड में वर्जिन महारानी एलिज़ाबेथ प्रथम का शासन चल रहा था। चिरकुँवारी रानी एलिज़ाबेथ का चक्कर उसके दरबारी सर वॉल्टर रालें से था। रानी ने अपने आशिक़ को अमेरिका भेजा- पता लगाओ वहाँ क्या नई कॉलोनी बना सकते है अपन अंग्रेज लोग।

सर वॉल्टर रालें अमेरिका आया और इधर के एक प्रान्त का नाम रखा वर्जीनिया। वापस इंग्लैंड गया और रानी से डींगें मारते बोला- महारानी साहिबा, चूँकि आप वर्जिन है, इसलिए अमेरिका के एक प्रान्त का नाम मैंने रखा वर्जीनिया।

रानी साहिबा भड़क गई- बोली - अरे वॉल्टरबा ,और अगर मैं शादी कर लूँ तो वर्जीनिया का नाम बदल कर कंज्यूनिया रखेगा क्या।

ख़ैर- वर्जीनिया प्रांत का नामकरण इस वर्जिन रानी के कुंवारेपन पर हुआ। आज भी वर्जीनिया प्रांत इधर इसी नाम से है।

सर वॉल्टर रालें के नाम पर भी एक शहर है रालें- नार्थ कैरोलाइना प्रांत की राजधानी।

सर वॉल्टर रालें ने रानी को धोखा दिया और उसकी दासी से विवाह कर लिया। करना ही पड़ा- दासी के पेट ने पाँव जो पसार दिये थे। रानी का दिल टूट गया- रानी ने ताउम्र शादी ना की।

रानी एलिज़ाबेथ के मरने के बाद नये राजा ने सर वॉल्टर रालें का सर कलम करवा दिया- धोखाधड़ी , ग़द्दारी के इल्ज़ाम में।

जगहों के नाम ऐसे रखे जाते है- कुंवारा अक्षत आदि पर!

फ़ोटू में सर वॉल्टर रालें का सर कलम होते हुए

image