2 ans - Traduire

यूपी के घर बैठे खेल प्रशिक्षकों को शीघ्र मिलेगा सेवा का अवसर
खेल निदेशालय ने शासन को भेजा 400 प्रशिक्षकों का प्रस्ताव
पूर्व की दोनों आउटसोर्सिंग कम्पनियां अब नहीं देना चाहतीं सेवाएं
खेलपथ संवाद
लखनऊ। पिछले दो माह से घर बैठे खेल प्रशिक्षकों की तैनाती के प्रयास खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश ने शुरू कर दिए हैं। इसके लिए खेल निदेशालय ने शासन को 400 अंशकालिक खेल प्रशिक्षकों की भर्ती का प्रस्ताव भेजा है। अब देखना यह है कि लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत लगी आचार संहिता के चलते प्रशिक्षकों की नियुक्ति कब और कैसे होती है।

image