रियान पराग ने हासिल की ओरेंज कैप
जीत के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंचा राजस्थान
खेलपथ संवाद
मुम्बई। आईपीएल के 14वें मैच में राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ छह विकेट से जीत दर्ज कर अपनी जीत की लय को बरकरार रखा और अंक तालिका में छह अंकों के साथ पहले स्थान पर पहुंच गई। वहीं, मुंबई अब तक इस टूर्नामेंट में पहली जीत नहीं हासिल कर पाई है और 10वें पायदान पर है। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 125 रन बनाए। इसके जवाब में संजू सैमसन की टीम ने 15.3 ओवर में चार विकेट खोकर 127 रन बनाए और मैच जीत लिया।