होनहार भूमिका ने महिला लीग नेशनल में जीता स्वर्ण
खेलो इंडिया महिला लीग नेशनल ताइक्वांडो चैम्पियनशिप
खेलपथ संवाद
पंचकूला। सतलुज पब्लिक स्कूल की कक्षा छठीं ट्यूलिप की भूमिका राणा ने कटक, ओडिशा में आयोजित प्रतिष्ठित खेलो इंडिया महिला लीग नेशनल ताइक्वांडो चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर स्कूल का नाम रोशन किया है। छात्रा की इस उपलब्धि पर स्कूल के प्रबंध निदेशक रिकृत सिराय ने छात्रा और उनके कोच को बधाई दी है।

image