2 ans - Traduire

तेज गेंदबाज मयंक यादव ने नॉर्त्जे और उमरान का रिकॉर्ड तोड़ा
आईपीएल सीजन की सबसे तेज गेंद फेंकी, भारत के लिए खेलना है लक्ष्य
खेलपथ संवाद
बेंगलुरु। भारत और लखनऊ सुपर जाएंट्स के नए तेज गेंदबाजी सनसनी मयंक यादव लगातार रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बनाते जा रहे हैं। लखनऊ की पंजाब किंग्स के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पर जीत में उन्होंने अहम भूमिका निभाई और लगातार दो मैचों में प्लेयर ऑफ द मैच बने। मयंक ने मंगलवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ चार ओवर में महज 14 रन देकर तीन विकेट झटके जिससे उनकी टीम इस मैच को 28 रन से जीतने में सफल रही। वहीं, उससे पहले पंजाब किंग्स के खिलाफ उन्होंने चार ओवर में 27 रन देकर तीन विकेट झटके थे।

image