2 лет - перевести

जीव मिल्खा सिंह बेटे के साथ गोल्फ टूर्नामेंट में लेंगे हिस्सा
पहली बार बाप-बेटे की जोड़ी गोल्फ कोर्स में खेलेगी
खेलपथ संवाद
चण्डीगढ़। भारत में गोल्फ खेल के इतिहास में यह पहली बार होने जा रहा है जब पिता और पुत्र एक साथ बड़े गोल्फ टूर्नामेंट में एक साथ गोल्फ कोर्स पर खेलते हुए नजर आएंगे। चंडीगढ़ ओपन 2024 गोल्फ टूर्नामेंट की शुरुआत तीन अप्रैल से होगी। इसमें जीव मिल्खा सिंह बेटे के साथ जहां हिस्सा लेंगे वहीं गगनजीत भुल्लर, एसएसपी चौरसिया, ओम प्रकाश चौहान, मनु गंडास, राहिल गंगजी, राशिद खान, वीर अहलावत, अभिनव लौहान, युवराज सिंह संधू, छिक्कारनगप्पा और करनदीप कोच्चर आदि अपना दम दिखाएंगे।

image