सनातन का विरोध कांग्रेस को भारी पड़ रहा है।

एक हफ्ते के अंदर कांग्रेस के दो राष्ट्रीय प्रवक्ताओं ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया।

पहले रोहन गुप्ता और अब गौरभ वल्लभ। दोनों ने ये कहा कि कांग्रेस पार्टी के अंदर घुटन होती थी, पार्टी में रहकर सनातन के खिलाफ बोलना पड़ता था जो कि हम नहीं कर सकते।

दोनों ने कहा कि 22 जनवरी को पूरे देश ने दीवाली मनाई, रामलला के प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव मनाया, घरों में दिए जलाए, लेकिन हम चाहकर भी ये सब नहीं कर पाए।

इतना सब होने के बावजूद यह तय मानिए की कांग्रेस पार्टी में कोई सुधार नहीं होने वाला, कांग्रेस दूसरी वामपंथी पार्टी बनने की ओर अग्रसर है।

: हितेश शंकर, संपादक, पाञ्चजन्य