2 Jahre - übersetzen

पति ने काटा पत्नी का गला, मौत:आखिरी सांस तक मारता रहा चाकू, बेटी बोली-पापा ने ले ली मम्मी की जान......!!

भदोही में एक व्यक्ति ने रात में सोती हुई पत्नी की गला काट कर हत्या कर दी। खुद मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी तब हुई जब सुबह बगल के कमरे में सो रही बेटी मां के कमरे में पहुंची। उसने मां को आवाज दी तो कोई आवाज नहीं आई।

उसने खाट के पास जाकर देखा तो खून से लथपथ उसकी मां पड़ी थी। उसने तुरंत शोर मचाया और घर वालों को बताया। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्‌टा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

मृतका की पहचान भरतपुर निवासी मैनेजर की पत्नी शीला (42) के रूप में हुई है। पूरा मामला औराई कोतवाली के भरतपुर दलित बस्ती की है। पुलिस ने कहा प्रथम दृष्यता में हत्या का मामला सामने आ रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मृतका शीला की 11 वर्षीय बेटी अंजली ने बताया कि हम लोग रात में खाना खाकर सोने चले गए। मम्मी पाप दूसरे कमरे सो रहे थे। सुबह जब मेरी नींद खुली तो मैं मम्मी को बुलाई लेकिन उनकी आवाज नहीं आई तो मैं उनके कमरे की तरफ चली गई।

मैंने उनको फिर आवाज दिया आवाज न आने मैं कमरे के अंदर चली गई। अंदर जाते ही मैंने देखा मम्मी के खाट और आस-पास खून गिरा था। मम्मी खून से लथपथ खाट पर पड़ी थी। मैं चिल्लाई कई बार मां को आवाज दिया लेकिन वो नहीं बोली।

पापा कमरे में नहीं थे वो मां को मार कर भाग गए थे। मैंने घर में सबको बताया तुरंत सभी पहुंचे आस-पास के लोग भी पहुंच गए। मां की मौत हो चुकी थी। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने पहुंच कर जांच की।

imageimage