दोनों पैर काटकर 3 साल की बच्ची की हत्या:रामपुर में बोरी में मिली लाश; हाथ रस्सी से बंधे थे; तंत्र-मंत्र में मर्डर का शक.......!!
रामपुर में तीन साल की बच्ची की हत्या कर दी गई। बच्ची रविवार सुबह से गायब थी। मंगलवार सुबह 9 बजे उसका शव गांव के ही एक खाली प्लाट में बोरी में मिला है। बच्ची के दोनों पैर कटे थे। दोनों हाथ रस्सी से बंधे थे। चेहरा पालिथीन से ढका था।
परिवार वालों ने बच्ची की हत्या कर शव फेंके जाने का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने गांव के पांच लोगों को हिरासत में लिया है।
