2 yrs - Translate

परिश्रम और आत्मविश्वास ही सफलता की कुंजीः सीए अर्पित शर्मा
राजीव इंटरनेशनल स्कूल के छात्र-छात्राओं को दिखाई कामयाबी की राह
मथुरा। सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। सफलता मेहनत से ही मिलेगी शॉर्टकट से नहीं लिहाजा हमें परिश्रम और आत्मविश्वास से अपने लक्ष्य की तरफ बढ़ना चाहिए। इंसान की मेहनत और सही दिशा में किए जाने वाला प्रयास ही उसे सफलता के शिखर तक ले जाता है। यह बातें राजीव इंटरनेशनल स्कूल के पूर्व छात्र सीए अर्पित शर्मा ने 12वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं को बताईं।

image