यदि आपके बगीचे में टमाटर के पौधे अच्छी तरह से विकसित नहीं हो रहे हैं, तो आप गाय के गोबर की अर्क खाद पौधों में दे सकते हैं। यह पौधों के लिए उपयोगी कई सूक्ष्म और जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर है, जैसे नाइट्रोजन, पोटेशियम, कैल्शियम, इत्यादि।
खाद के लिए जरूरी सामग्री:-
- 2 किलो ताजा गाय का गोबर
- 200 ग्राम गुड़
- 5 लीटर पानी
अर्क की खाद तैयार करने की विधि:-
एक बाल्टी में गाय का ताजा गोबर डालें, फिर पानी और गुड़ डाल कर अच्छे से मिलादे। इसके बाद बाल्टी को ढक कर 7 से 10 दिन के लिए कही छव में रख दें और अर्क खाद को तैयार होने दें।
प्रयोग करने की विधि:-
अर्क खाद को उपयोग करने से पहले मिश्रण को पतला किया जाना जरूरी है। इसलिए प्रति 10 लीटर पानी में 200 से 250 मिलीलीटर तैयार मिश्रण डाल कर अच्छे से मिलाले।
पौधे में अर्क खाद डालने से पहले पौधों के चारों ओर की मिट्टी को अच्छी तरह से पानी पिलाया जाना जरूरी है। इसके बाद तैयार अर्क खाद को पौधों के गामले में पौधा लगाने के 2 सप्ताह बाद में पहली बार और दूसरा एप्पलीकेशन पहले एप्पलीकेशन के 10-15 दिनों के बाद करना है। गामले में तैयार खाद को देते समय प्रति पौधा लगभग 350 मिलीलीटर पतला तैयार अर्क खाद का घोल डालें।
अगला एप्पलीकेशन 10 से 15 दिन के गैप में लगातार करते रहने से बढ़वार के साथ में अच्छा उत्पादन मिलता है। तैयार अर्क खाद को 15 से 20 दिन तक स्टोर करके रखा जा सकता है।