2 ans - Traduire

क्या Khesari Lal Yadav मांगेंगे Pawan Singh के लिए वोट
भोजपुरी फ़िल्म इंडस्ट्री एक छोटी सी इंडस्ट्रीज है, भले ही दर्शकों के मामले मे यह देश की सबसे बड़ी क्षेत्रीय फ़िल्म जगत हो लेकिन जिनके कंधो पर मनोरंजन का जिम्मा है उनकी तादत बहुत कम है. लोकसभा चुनाव 2024 इस फ़िल्म जगत के लिए खास है क्यूंकि एक दो नहीं 5 लोग चुनाव मे अपनी किस्मत आजमा रहे हैँ. तीन भाजपा से तो दो निर्दलीय. इन दो मे एक हैँ पावर स्टार पवन सिंह. अगर ये भाजपा उम्मीदवार होते तो तीनो भाजपा उम्मीदवार रवि किशन, मनोज तिवारी और Nirahua इनके पक्ष मे प्रचार करते लेकिन अब वे लोग इसमें शामिल नहीं होंगे तो क्या बिहार के लाल खेसारीलाल दूसरे बिहार के लाल पवन सिंह के पक्ष मे चुनाव प्रचार करेंगे? आपकी क्या राय है? क्या मतभेद भुला कर भोजपुरी हित मे खेसारीलाल को पवन सिंह के लिए वोट मांगना चाहिए?

image