2 anos - Traduzir

बिहार: बच्चियों के रंग और सूरत पर लगती थी कीमत

गरीब तबका होता था इनका टारगेट

प्रतिमा और कन्हैया पिछले 3 साल से साथ में काम करते हैं। इन दोनों ने मिल कर अभी तक एक दर्जन से अधिक बच्चियों को अगवा कर बेच दिया है।

प्रतिमा पटना जंक्शन, राजेंद्र नगर स्टेशन बस स्टैंड या झुग्गी झोपड़ी और फुटपाथ पर रहने वाले लोगों पर नजर बनाए रखती थी। प्रतिमा जब बच्ची तय कर लेती फिर कन्हैया को बताती।

पटना में कदमकुआं थाना की पुलिस ने नाबालिग लड़कियों को अगवा कर देह व्यापार के दलदल में धकेलने वाले गिरोह के दो बदमाशों को पकड़ा।

image