2 лет - перевести

🌹🌷 ।। श्री ।। 🌷 🌹
जय सियाराम सुमंगल सुप्रभात प्रणाम बन्धु मित्रों। राम राम जी।
श्रीरामचरितमानस नित्य पाठ पोस्ट ३३०, बालकाण्ड दोहा ६६/१-४, पार्वती के गुण।
कह मुनि बिहसि गूढ़ मृदु बानी।
सुता तुम्हारि सकल गुन खानी।।
सुंदर सहज सुसील सयानी।
नाम उमा अंबिका भवानी।।
सब लच्छन संपन्न कुमारी।
होहहि संतत पियहि पियारी।।
सदा अचल एहि कर अहिवाता।
एहिं ते जसु पैहहिं पितु माता।।
भावार्थ;- हिमाचल ने जब पूछा तो नारद जी ने हॅंसकर रहस्य युक्त कोमल वाणी से कहा - तुम्हारी कन्या सब गुणों की खान है। यह स्वभाव से ही सुन्दर, सुशील, और समझदार है। उमा, अम्बिका और भवानी इसके नाम हैं। कन्या सब गुणों से सम्पन्न है, यह अपने अपने पति की सदा प्यारी होगी।इसका सुहाग सदा अचल रहेगा और इससे इसके माता पिता यश पाएंगे।
🌹🙏🏽🌷🙏🏽🌷🙏🏽🌹

image