2 лет - перевести

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ कोई भी अवॉर्ड ऐसा नहीं रहा, जो शतकवीर सूर्यकुमार यादव के हिस्से नहीं आया। सूर्यकुमार यादव ने धुआंधार शतक जड़कर MI को SRH के खिलाफ 16 गेंद बाकी रहते 7 विकेट से जीत दिला दी। SRH ने टॉस हारकर मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 173/8 का स्कोर बनाया। जवाब में MI ने 17.2 ओवर में 174/3 बना दिए। सूर्यकुमार यादव 51 गेंद पर 200 की स्ट्राइक रेट के साथ 12 चौकों और 6 छक्कों की मदद से 102 रन बनाकर नाबाद रहे। सूर्यकुमार यादव ने तिलक वर्मा के साथ चौथे विकेट के लिए 79 गेंद पर 143 रन की अटूट साझेदारी बनाई। तिलक वर्मा 32 गेंद पर 6 चौकों की मदद से 37 रन बनाकर नाबाद लौटे। T-20 वर्ल्ड कप से ठीक पहले दुनिया का नंबर वन T-20 बल्लेबाज बल्ले से तूफान उठा रहा है। गेंदबाजों को मार कर उनके छक्के छुड़ा रहा है। मेंशन कर सूर्यकुमार यादव द्वारा अकेले ही सारे अवॉर्ड्स पर कब्जा जमाने पर अपनी प्रतिक्रिया दें।
Saket raj yadav

image