इस चुनाव में बहुत सारे क्षेत्रों में लोगों को प्रणाम करने नहीं पहुंच पाया। मैं जून के आखिरी सप्ताह से लेकर 15-20 जुलाई तक उत्तराखंड का भ्रमण करूंगा, पुराने साथियों से मिलूंगा और वहां के गाड़-गधेरे और धारे भी मेरे साथी हैं, जीवन के इस कालखंड में मैं उनसे भी भेंट करना चाहूंगा, कुछ घिंगारू भी खाऊंगा, शायद तब तक कुछ किलमोड़ा भी कुछ बचा होगा तो किलमोड़ा भी खाऊंगा। भ्रमण के प्रारंभ में मैं बेलड़ा स्थित रैदास मंदिर में रैदास जी का कीर्तन करूंगा और प्रसाद बाटूंगा। हर की पैड़ी पर मां गंगा की आरती करूंगा, कलियर शरीफ में चादर भी चढ़ाऊंगा और फिर अपने आगे की भ्रमण पर प्रस्थान करुंगा और भ्रमण के दौरान कांग्रेसजनों से भी भेंट करूंगा। मैं आगे के लिए आपसे और अधिक उत्साह से काम करने का आग्रहपूर्ण मंत्र दूंगा।
#uttarakhand

image