1 ذ - ترجم

गोंडवाना की रानी दुर्गावती जी ने अपने जीवन में 52 लड़ाइयां लड़ी। उन्होंने मियानां अफगानों को परास्त किया। रानी दुर्गावती जी ने मालवा के बाज बहादुर को 3 बार परास्त किया। यहां तक की रानी दुर्गावती जी ने अकबर के सेनापति आसफ़ खां को भी परास्त किया, परन्तु नराई नाले के युद्ध में उन्हें शत्रु सेना ने घेर लिया।
आंख में लगे तीर को रानी ने हाथ से निकाला, तो उसका नुकीला हिस्सा आंख में ही रह गया। एक तीर छाती में लगा और बेहोशी छाने लगी, तो उन्होंने आधारसिंह से कहा कि कटारी फ़ेंककर मुझे मार दो। आधारसिंह द्वारा ऐसा न करने पर रानी ने स्वयं ही कटारी निकालकर घोंप दी और वीरगति को प्राप्त हुईं।

image