2 años - Traducciones

कभी जिंदगी ने मेरी न मनी, कभी मैने जिंदगी की न मनी । दौर ये आया कि संघर्ष ही साथ लाया।।

जिंदगी कहती रही मेरे साथ चलो, मैने हंस कर टला और कहा। मेरे रास्ते बदल गये हैं, अब मंजिल वो नहीं रही ।।

जिंदगी ने कभी मेरे साथ संघर्ष किया, कभी मैने जिंदगी के साथ। वक़्त की आंधी ऐसी आयी, बदलाव का दौर साथ लायी।।

बदले हुए अंजान रास्ते हैं, इन रास्तों पर अकेले चलना है। लड़खड़ाये कदम जो खुद ही गिरना, और खुद ही संभलना है।।

image