2 лет - перевести

#बांग्लादेश में अवामी लीग के नेताओं के बाद या उनकी संपत्तियों के बाद यदि किसी के साथ अत्याचार हो रहा है या उनको मार दिया जा रहा है, उनकी प्रॉपर्टी जला दी जा रही है, उनके विश्वास के केंद्रों व उनके उपासना स्थलों को तोड़ा-फोड़ा जा रहा है तो वह हैं हिन्दू भाई। अमेरिका जो दुनिया में मानवाधिकार का पैगंबर बनकर पुलिसिंग करता रहता है। बांग्लादेश में जो कुछ हो रहा है उसके समाचार केवल #हिंदुस्तान में ही नहीं देखे जा रहे हैं बल्कि दुनिया भर में देखे जा रहे हैं उसके बावजूद भी दुनिया भर में अपने को मानवाधिकार और अल्पसंख्यकों के हितों का पैगंबर बताने वाला #अमेरिका और पश्चिमी मुल्क इस तथ्य को अनदेखा कर रहे हैं कि बांग्लादेश में हिंदुओं और अल्पसंख्यकों को मारा जा रहा है और उनके उपासना स्थलों को जलाया जा रहा है, उनकी प्रॉपर्टी को नष्ट किया जा रहा है।
मैं, #प्रधानमंत्री जी से भी अनुरोध पूर्वक पूछ्ना चाहता हूं कि उनकी बाइडेन, ट्रंप आदि नेताओं से दोस्ती काम क्यों नहीं आ रही है?

image
image
image