2 лет - перевести

ममता भीतर अकुलाती होगी
मां को जब मां याद आती होगी
मायके की छूटी दहलीज़
तलवों को नम कर जाती
होगी
आम के पेड़ की सूखी मंजरी
आंखों में फिर उग आती होगी।
बीते पिता की याद हुलस कर
दिल मे टीस उठाती होगी
नीम के पेड़ की झूल बिलखकर
आंचल में सो जाती होगी।
ममता भीतर अकुलाती होगी
मां को जब मां याद आती होगी।...

image