2 лет - перевести

आज चम्पारण्य (छत्तीसगढ़) में महाप्रभु वल्लभाचार्य जी की प्राकट्य स्थली में जाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। भगवान श्री कृष्ण के अनन्य उपासक वल्लभाचार्य जी ने कृष्ण भक्ति से जन-जन को जोड़ने का काम किया। उन्होंने शुद्धाद्वैत दर्शन से भारतीय भक्ति परम्परा की विशिष्ट व्याख्या प्रस्तुत की और पुष्टि सम्प्रदाय की स्थापना से वैष्णव भक्ति को नई चेतना प्रदान की।

इस पवित्र स्थली पर आकर पूज्य वल्लभाचार्य जी की भक्ति व विचारों की अद्वितीय अनुभूति होती है।

image
image
image