1 ذ - ترجم

श्री योगेश डिमरी जो एक पत्रकार के साथ-साथ सोशल एक्टिविस्ट भी हैं और जो अवैध शराब व अवैध खनन के खिलाफ निरंतर आवाज बुलंद करते रहते थे, कल एक शराब माफिया ने उनको सरेआम इतना पीटा कि वह घायल अवस्था में एम्स ऋषिकेश में भर्ती हैं। ऐसा लगता है कि भाजपा राज में महिला उत्पीड़न, दलित उत्पीड़न, अल्पसंख्यक उत्पीड़न, खनन, शराब व भूमि माफिया के खिलाफ जो भी आवाज उठाएंगे उन सब लोगों किसी न किसी रूप में दंडित किया जाएगा, जिसको पुलिस दंडित नहीं कर सकेगी तो उनको जो है गुन्डों के द्वारा दंडित किया जाएगा और योगेश डिमरी जी ऐसे ही गुंडागर्दी के शिकार हुए हैं और सारे राज्य का जनमानस उनके साथ है, वह शीघ्र स्वस्थ हों और इस संघर्ष को आगे बढ़ाया जाएगा।
#uttarakhand

image