अति वरिष्ठ समाजवादी नेता श्री माता प्रसाद पांडेय जी के उप्र विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष के रूप में चुने जाने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ!
श्री माता प्रसाद पांडेय जी का विधान सभा और उसकी स्वस्थ परंपराओं को जानने, समझने और मानने-मनवाने का जो दीर्घ अनुभव रहा है और जिस प्रकार वह विधि और विधि के निर्माण की प्रक्रिया के ज्ञाता हैं, उसका लाभ न केवल सपा के सभी विधायकों बल्कि सदन में अध्यक्ष महोदय से लेकर मुख्यमंत्री जी और उनके सभी मंत्रियों व विधायकों को भी मिलेगा।