1 y - Traduire

थांगलान फिल्म देख ली मैंने। Pa ranjeeth की सभी फिल्मों के कॉन्सेप्ट का केंद्र एक जैसा ही रहता है। जिसमे ब्राह्मण या कुलीन वर्ग खलनायक रहता है,फिर भी फिल्म फूहड़ नहीं लगती इनकी क्योंकि कहानी को ऐसे सेट किए रहते हैं कि दर्शक फिल्म का नैरेटीव भूल फिल्म देखने में खो जाता है।
थांगलान की थीम ऐतिहासिक हैं किंतु इस फिल्म का संबंध इतिहास से कही भी नहीं हैं। ये फिल्म चियान विक्रम के अद्भुत अदाकारी की वजह से याद रखी जायेगी। ये फैंटसी और एडवेंचर जॉनर की फिल्म है। जिसमे जादू टोना, चमत्कार, दौड़ा दौड़ा कर काटने वाले सर्पों को दिखाया गया है। फिल्म का पहला हॉफ निसंदेह मास्टरपिस है जिसका क्रेडिट विक्रम को जाता है। फिल्म का दूसरा हॉफ ट्रेडिशन साउथ की फिल्मों की तरह हैं जिसका अनुमान एक दर्शक आसानी से लगा लेना कि अब ये होने वाला है।

image