1 y - Vertalen

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ की शीतल राज ने 8,188 मीटर ऊंचे माउंट Cho Oyu पर चढ़कर एक नया इतिहास रच दिया। घुटने के लिगामेंट ऑपरेशन के बाद भी शीतल ने हार नहीं मानी और अपनी इच्छाशक्ति से इस अद्वितीय सफलता को हासिल किया। 12th फेल फिल्म से प्रेरणा लेकर उन्होंने खुद को रिस्टार्ट किया और हंस फाउंडेशन व एथिकल हिमालया एक्सपेडिशन के सहयोग से अपनी पर्वतारोहण यात्रा फिर से शुरू की। शीतल की यह कामयाबी न केवल उनके साहस का प्रतीक है, बल्कि भारत के पर्वतारोहण इतिहास में एक नया अध्याय भी है।

image