1 y - Traducciones

नवरात्रि के आठवें दिन दर्शन- माँ महागौरी अन्नपूर्णा माता🙏

नवरात्रि के आठवें दिन (अष्टमी) देवी दुर्गा की महागौरी की पूजा की जाती है। यह काशी की प्रमुख देवी माता अन्नपूर्णा भी हैं। इनकी पूजा करने से भक्त कभी दरिद्र नहीं होते। माता की असीम अनुकंपा सदैव भक्तों पर बनी रहती है। जिससे धन-धान्य की प्राप्ति होती है। महागौरी सदैव काशीवासियों का कल्याण करती हैं। इनकी कृपा से काशीवासी कभी भूखे नहीं रहते। माता का स्वरूप पूर्ण गौरवर्ण है। माता की सवारी वृषभ है। इनकी चार भुजाएं हैं। इनकी मुद्रा शांत और सौम्य है। इनके दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ होती है। यह मंदिर अन्नपूर्णा मंदिर विश्वनाथ गली में स्थित है।
जय माँ अन्नपूर्णेश्वरी माता रानी 🙏

image