1 y - перевести

बिहार कोकिला, पद्मभूषण से सम्मानित, डॉ. शारदा सिन्हा जी का निधन अत्यंत दुःखद व संपूर्ण संगीत जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!

छठ महापर्व उनकी आवाज का पर्याय है। अपनी मधुर आवाज से लोक परंपराओं और संस्कृति को जीवंत रखने में उनका योगदान अतुलनीय है।

छठी मैया से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा उनके शोकाकुल परिजनों एवं प्रशंसकों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

ॐ शांति।

image