1 y - Traduzir

अडानी भारत
अदानी मामले पर मैं इतना ही कहूंगा कि उनकी एक प्रतिद्वंद्वी अमेरिकी कंपनी जो अमेरिका में सोलर के बिजनेस में है उसने यह आरोप लगाया कि अमेरिका में सोलर बिजनेस के लिए गौतम अडानी कुछ सरकारी अधिकारियों को घूस देने की कोशिश की है
अगर वह कंपनी ये आरोप लगाती घूस दिया गया है तब उसे ये साबित करना पड़ता कि सुबूत बताओ घुस कहां दिया गया किसे दिया गया
तब उसने आसान आरोप लगाया कि घूस देने की कोशिश किया गया
और आपको यह भी में बता दूं कि अमेरिका में इसे गैर कानूनी भी नहीं माना जाता इसे लॉबिंग कहते हैं और हर कंपनी का जो बैलेंस शीट होता है उसमें वह लॉबिंग एक्सपेंस दिखाती है
अमेरिकी संसद में चार बार आम लोगों के लिए हथियारों पर प्रतिबंध के बिल पेश हुए और उन चारों बार अमेरिका में हथियार बेचने वाली कंपनियों ने अमेरिकी सांसदों को लॉबिंग के तौर पर महंगे उपहार दिए उन्हें पैसे दिए और इन सभी कंपनियों ने अपनी बैलेंस शीट में यह खर्च दिखाया भी और यह अमेरिका में अपराध नहीं है
एग्जान मोबाइल सहित अमेरिका की कई तेल कंपनियों ने अमेरिका में ग्रीन पॉलिसी लागू करने के खिलाफ अमेरिका के 40 से ज्यादा सांसदों को पैसा दिया था और उसे बाकायदा उन्होंने अपने बैलेंस शीट पर दिखाया था
अमेरिका में इस बात पर जांच हो रही है कि अदानी ग्रुप क्या सच में किसी को किसी सरकारी अधिकारी को गैरकानूनी तरीके से पैसा देने की कोशिश किया है या नहीं
अभी ना तो मामला साबित हुआ है ना कोई गवाह सामने आया है
सिर्फ एक प्रतिद्वंद्वी कंपनी का आरोप है
अब आगे क्या होगा भगवान जाने
लेकिन भारत और अमेरिका के विपक्ष की मानसिकता को समझिए
कुछ साल पहले इंडोनेशिया में अमेरिका की 5 सिगरेट कंपनियों पर भारी जुर्माना लगाया गया था और वहां के अधिकारियों को गिरफ्तार के आदेश दिए गए थे क्योंकि यह लोग अपनी सिगरेट की बिक्री बढ़ाने के लिए छोटे-छोटे बच्चों को भी सिगरेट पीने के लिए प्रेरित कर रहे थे स्कूलों में जाकर मुफ्त में सिगरेट बांट रहे थे
उस वक्त अमेरिका की विपक्षी पार्टी ने अमेरिका सरकार पर दबाव डाला था कि हमारे देश की कंपनियों के एक्जीक्यूटिव को गिरफ्तार किया गया है सरकार उन्हें छुड़ाने में पूरी ताकत लगाये
इसके पहले फिलिपींस में पेप्सी कंपनी ने बोतलों के ऊपर एक नंबर लिखकर लोगों से एक कहा था कि जिसके बोतल पर 9 नंबर मिलेगा उसको 9 मिलियन डॉलर का इनाम मिलेगा और बाद में पता चला कि पेप्सी कंपनी ने किसी भी बोतल पर 9 नंबर छापे ही नहीं थे
उस पर धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ फिलिपींस के पेप्सी के अध्यक्ष को गिरफ्तार किया गया अमेरिका के विपक्षी दलों ने सरकार पर दबाव डाला कि हमारे देश की कंपनी को परेशान किया जा रहा है सरकार दबाव बनाएं
भारत में जब भोपाल में अमेरिका की कंपनी यूनियन कार्बाइड ने अपनी लापरवाही से 5 लाख लोगों को मार डाला 8 लाख लोगों को अंधा कर दिया और 10 लाख लोगों को गंभीर बीमार बना दिया तब अमेरिका का विपक्ष और अमेरिका सरकार यूनियन कार्बाइड के साथ खड़ी थी
राजीव गांधी पर दबाव डालकर यह कहा गया कि आप एंडरसन और उनके साथ तीन अन्य अमेरिकी नागरिक को तुरंत अमेरिका भेज दीजिए सोचिए 500000 लोगों का हत्यारा एंडरसन अपने तीन अन्य शेयर होल्डर के साथ भोपाल के एसपी की जीप में बैठता है भोपाल के एसपी उसे सरकारी जीप में बिठाकर भोपाल एयरपोर्ट ले जाते हैं वहां भोपाल सरकार का प्लेन खड़ा रहता है वहां से उसे जहाज में बिठाकर दिल्ली भेजा जाता है वहां अमेरिका का जहाज रहता है फिर उसे अमेरिका भेज दिया जाता है
और जब एंडरसन और उसके तीन शेयर होल्डर अमेरिका में पहुंचे तब उसे उसे वक्त अमेरिका के राष्ट्रपति रेगन और विपक्ष के नेता ने मुलाकात किया और सब ने विक्ट्री साइन दिखाए
यह तमाचा मारते हुए की देखो भारतीयों मेरा आदमी तुम्हारे देश में 5 लाख लोगों का कत्ल किया फिर भी इसे एक सेकंड किसी पुलिस थाने में हमने बैठने नहीं दिया
इसी तरह से जब ट्रंप अमेरिका के राष्ट्रपति थे तब अमेरिका का विपक्ष कह रहा था कि ट्रंप मोदी को दोस्त कहते हैं लेकिन फिर भी अमेरिका की टेस्ला और बाइक बनाने वाली हार्ले डेविडसन को भारत में टैक्स की बेनिफिट नहीं दिला पा रहे हैं
बाद में जब विडेन राष्ट्रपति बने तब ट्रंप ने कई बार मंच पर कहा कि मैं मोदी से बात किया है लेकिन मोदी कहते हैं कि हमारी पॉलिसी है कि जिसकी फैक्ट्री भारत में होगी उसी को बेनिफिट मिलेगा कुल मिलाकर पूरी दुनिया में सभी देशों के राजनीतिक पार्टियों अपने-अपने देश के कंपनियों के अपने-अपने देश के उद्योगपतियों के साथ रहती हैं
लेकिन एकमात्र भारत ही एक ऐसा देश है जहां का विपक्ष विदेशी कंपनियों के साथ खड़ा रहता है लेकिन भारतीय कंपनियो और भारत के उद्योगपतियों के खिलाफ रहता है।
समय अच्छा हो या बुरा एक भारतीय होने के नाते हमे भारतवासी एवं भारत के साथ पुलजोर से खड़ा रहना चाहिए 🙏🙏
जय हिंद जय भारत 🇮🇳🫡
#अडानी #adani #adanipower #adanigroup #adanienergysolutions #adanishares #adanicontroversy #india

image