1 y - Traduzir

भारतीय महिला हॉकी टीम ने कप्तान सलीमा टेटे (झारखंड) के नेतृत्व में धांसू प्रदर्शन करते हुए महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम कर ली है. बिहार के राजगीर में यह खिताबी मुकाबला बुधवार (20 नवंबर) को खेला गया, जिसमें भारतीय टीम की टक्कर चीन से थी. भारतीय टीम ने दमदार खेल दिखाया और 1-0 से चीन को शिकस्त दी. इसके साथ ही भारतीय टीम ने तीसरी बार यह खिताब जीता. टीम के लिए एकमात्र गोल 31वें मिनट में दीपिका ने दागा. यह टूर्नामेंट का उनका 11वां गोल रहा. इसके अलावा चीन ने कई बार गोल दागने की कोशिश की, लेकिन उनकी मंशा पूरी नहीं हो सकी.भारतीय महिला हॉकी टीम ने इस टूर्नामेंट में शानदार खेल दिखाया और एक भी मैच नहीं हारा। ग्रुप स्टेज से लेकर फाइनल तक भारत ने सभी मुकाबले जीतकर इस खिताब को अपने नाम किया। सेमीफाइनल में भारत ने जापान को 2-0 से हराया था, जबकि फाइनल में चीन को मात दी। यह भारत का लगातार दूसरा एशियन चैंपियंस ट्रॉफी खिताब है।

image