36 w - übersetzen

हॉकी खिलाड़ी नेहा गोयल और सुनील ने लिए सात फेरे
संघर्ष से पाया मुकाम, किस्मत से जीवन साथी
खेलपथ संवाद
सोनीपत। भारतीय महिला हॉकी टीम की डिफेंडर नेहा गोयल करनाल के राष्ट्रीय स्तर के हॉकी खिलाड़ी सुनील संग सात फेरे लेकर शादी के बंधन में बंध गईं। रविवार देर रात हुए शादी समारोह में हॉकी फेडरेशन के पदाधिकारियों के साथ ही पुरुष व महिला हॉकी टीम के अनेक खिलाड़ी शामिल हुए और विश्व पटल पर हॉकी में धाक जमाने के बाद अब जिन्दगी की नयी पारी शुरू करने जा रही नेहा गोयल को सुनहरे भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

image