1 ذ - ترجم

भारतीय हॉकी टीम ने जापान को 3-2 से हराया
पुरुष जूनियर एशिया कप 2024 में भारत की लगातार दूसरी जीत
खेलपथ संवाद
मस्कट। भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने गुरुवार रात मस्कट (ओमान) में जापान के खिलाफ अपने दूसरे पुरुष जूनियर एशिया कप 2024 मैच में 3-2 से मुश्किल जीत दर्ज की। भारत की प्रतियोगिता में यह लगातार दूसरी जीत है। इससे पहले भारत ने अपने पहले मुकाबले में 11-0 की धमाकेदार जीत दर्ज की थी।

image