1 y - перевести

लिरेन के खिलाफ गुकेश का मनोबल बढ़ा, दोनों खिलाड़ी समान अंक पर
विश्व शतरंज चैम्पियनशिप कीचौथी बाजी में बढ़त बनाने की होगी कोशिश
खेलपथ संवाद
सिंगापुर। भारत के युवा शतरंज खिलाड़ी डी गुकेश विश्व शतरंज चैम्पियनशिप में एक दिन के विश्राम के बाद शुक्रवार को चौथी बाजी के लिए जब चीन के डिंग लिरेन के खिलाफ चुनौती पेश करेंगे तो 14 बाजियों वाले इस मुकाबले की तीसरी बाजी में मिली जीत से उनका मनोबल बढ़ा हुआ होगा। 18 साल के गुकेश ने तीसरे दौर में शानदार प्रदर्शन करते हुए इस चैम्पियनशिप की अपनी पहली जीत दर्ज की थी।

image