डोप टेस्ट में विफल स्वियातेक पर एक महीने का निलम्बन
पांच बार की ग्रैंडस्लैम चैम्पियन ने स्वीकार की सजा
खेलपथ संवाद
नई दिल्ली। पांच बार की ग्रैंडस्लैम चैम्पियन इगा स्वियातेक को प्रतिबंधित दवा सेवन के चलते एक महीने के लिए निलम्बित किया गया है और उन्होंने यह सजा स्वीकार कर ली है। पोलैंड की 23 साल की स्वियातेक इस समय दुनिया की दूसरे नम्बर की खिलाड़ी हैं। अगस्त में प्रतियोगिता से इतर हुए डोप टेस्ट में वह विफल हो गई थीं।