स दुनिया मे परवाह, भरोसा, समय और सच्चाई से महंगा कुछ भी नहीं है। और कोई आप पर यह सब 'खर्च' कर रहा हैं, तो आप वाकई खुशकिस्मत हैं।
अगर आप किसी पर यह सब खर्च कर रहे हैं तो जरूर परख लें कि, आपके एफर्ट की सराहना की जा रही हैं, उसकी वैल्यू समझी जा रही हैं। या फिर कहीं उसे 'फ़ॉर ग्रांटेड' कर उपेक्षित तो नहीं किया जा रहा हैं?
ऐसी जगह जहाँ आपकी भावनाओं की कीमत न हो, या फिर 'जस्ट ओके' टाइप प्रतिक्रिया आए तो सम्भल जाइये और अपने कदम थोड़े पीछे कर लीजिए...क्योंकि ऐसी जगह स्वयं को और स्वयं की भावनाओं को खर्च कर आप अपयश और टेंशन ही कमाएंगे!
इस दुनिया में अगर कोई आपके बस एक कॉल या एक आवाज़ से आपके लिए उपस्थित हैं तो आपने जीवन मे रिश्ते कमाए हैं। इन्हें संजोए रखें।
यही सबसे फायदेमंद बेलेंस शीट हैं।