55 साल के हुए पांच बार के विश्व चैम्पियन विश्वनाथन आनंद
शतरंज में दुनिया के सबसे लोकप्रिय खिलाड़ी ने तय किए कई पड़ाव
प्रवीण थिप्से
नई दिल्ली। शतरंज में दुनिया के सबसे लोकप्रिय खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद अब 55 साल के हो गए हैं। भारत के इस शातिर ने इस खेल में कई पड़ाव तय किए हैं। हमारी सीरीज 'इस तिथि को जन्में' चैम्पियन के तहत मुझे एक ऐसे खिलाड़ी के बारे में बताने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है, जिन्हें शतरंज के सबसे लोकप्रिय खिलाड़ी होने का दर्जा प्राप्त है। यह कोई और नहीं पांच बार के विश्व चैम्पियन विश्वनाथन आनंद हैं। आनंद का जन्म 11 दिसम्बर, 1969 को सुशीला विश्वनाथन और कृष्णामूर्ति विश्वनाथन के यहां तमिलनाडु के माइलादुथुराई में हुआ था।