49 ث - ترجم

भारतीय शीतकालीन खेलों पर जमीं एडहॉक कमेटी की बर्फ
देश में अल्पाइन स्कीइंग और क्रॉस कंट्री स्कीइंग बहुत लोकप्रिय
चैम्पियन विकास राणा की राह का कांटा बनी एडहॉक कमेटी
खेलपथ संवाद
नई दिल्ली। भारतीय शीतकालीन खेलों पर एडहॉक कमेटी की बर्फ जमी है। एडहॉक कमेटी के लोग ही इस खेल को रसातल पर ले जाने का काम कर रहे हैं। देश में अल्पाइन स्कीइंग और क्रॉस कंट्री स्कीइंग बहुत लोकप्रिय हैं लेकिन शीतकालीन खेलों की बात करें तो भारत की ओर से ओलम्पिक पदक किसी भी खिलाड़ी ने अभी तक नहीं जीता है। शीतकालीन खेलों में रुचि रखने वालों का मानना है कि यदि निष्पक्ष चयन प्रक्रिया काम करे तो भारतीय खिलाड़ी भविष्य में अल्पाइन स्कीइंग में जौहर दिखा सकते हैं। देखा जाए तो पिछले कुछ ओलम्पिक खेलों में इस खेल में कई खिलाड़ियों ने भारत का प्रतिनिधित्व किया है।

image