2 лет - перевести

शैक्षिक संस्थान वेल्लाम्मल पूरे देश में शतरंज क्रांति का उत्प्रेरक
देश को दिए कई ग्रैंडमास्टर: बच्चों को सिखाई जाती शतरंज की चाल
खेलपथ संवाद
नई दिल्ली। भारतीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश गुरुवार को सबसे कम उम्र के विश्व शतरंज चैम्पियन बने। उन्होंने चीन के डिंग लिरेन को 7.5-6.5 से हराकर यह गौरव हासिल किया। मैच के बाद गुकेश रो पड़े थे क्योंकि उनके बचपन का सपना पूरा हो गया था। गुकेश की जीत के बाद उनके स्कूल वेलाम्मल विद्यालय में जश्न का माहौल था, जो अपने इस स्टार का स्कूल परिसर में स्वागत करने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहा है।

image