32 w - übersetzen

हरियाणा के हर खिलाड़ी को मिलेगा 20 लाख का मेडिकल बीमा कवर
कुरुक्षेत्र में कुश्ती दंगल के समापन अवसर पर पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सैनी
खेलपथ संवाद
कुरुक्षेत्र। गुरुवार को कुरुक्षेत्र में कुश्ती दंगल के समापन अवसर पर पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश के खिलाड़ियों की बदौलत हरियाणा का नाम विश्व के खेल मानचित्र पर चमक रहा है। प्रदेश में लगातार बढ़ रही खेल संस्कृति को देखते हुए सरकार ने खिलाड़ियों के प्रोत्साहन और कल्याण के लिए अपने संकल्प पत्र 2024 में हर खिलाड़ी को 20 लाख रुपये का मेडिकल बीमा कवर देने का संकल्प लिया है।

image