39 w - çevirmek

किसानों के सच्चे हिमायती थे चौधरी चरण सिंह😍💯
चौधरी चरण सिंह को नमन🙏🙏
आपका योगदान भुलाया नही जा सकता🙏😍💯
चौधरी चरण सिंह कहते थे कि देश की समृद्धि का रास्ता गांवों के खेतों एवं खलिहानों से होकर गुजरता है। उनका कहना था कि भ्रष्टाचार की कोई सीमा नहीं है जिस देश के लोग भ्रष्ट होंगे वो देश कभी, तरक्की नहीं कर सकता। चाहे कोई भी लीडर आ जाये, चाहे कितना ही अच्छा कार्यक्रम चलाओ। गांव की एक ढाणी में जन्मे चौधरी चरण सिंह गांव, गरीब व किसानों के तारणहार बने। उन्होंने अपना जीवन गांव व गरीब के लिये समर्पित कर दिया।
स्वतन्त्रता सेनानी से लेकर प्रधानमंत्री तक बने चौधरी चरण सिंह ने ही भ्रष्टाचार के खिलाफ सबसे पहले आवाज बुलन्द की और आह्वान किया कि भ्रष्टाचार का अन्त ही, देश को आगे ले जा सकता है। बहुमुखी प्रतिभा के धनी चौधरी चरण सिंह प्रगतिशील विचारधारा वाले व्यक्ति थे। चरण सिंह का जन्म 23 दिसम्बर, 1902 को गाजियाबाद जिले के नूरपुर गांव में एक जाट परिवार मे हुआ था। स्वाधीनता आंदोलन के समय उन्होंने राजनीति में प्रवेश किया। चौधरी चरण सिंह के पिता चौधरी मीर सिंह ने अपने नैतिक मूल्यों को विरासत में चरण सिंह को सौंपा था। चरण सिंह के जन्म के 6 वर्ष बाद चौधरी मीर सिंह सपरिवार नूरपुर से जानी खुर्द गांव आकर बस गये थे।

जय हिंद जय भारत वंदेमातरम

जय जवान जय किसान💯

image