27 w - Traducciones

खालसा पंथ के संस्थापक और धर्म की रक्षा हेतु अपना सर्वस्व अर्पित करने वाले सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के प्रकाश पर्व पर कोटि-कोटि नमन व लख-लख वंदन!

गुरु गोबिंद सिंह जी ने अन्याय और अत्याचार के खिलाफ अडिग खड़े होकर साहस, बलिदान और निस्वार्थता की अद्भुत मिसाल पेश की। उनकी शिक्षा, आदर्श और जीवनदृष्टि हमें सिखाती है कि मानवता की रक्षा हेतु निडर होकर कार्य करें।

आइए, उनके द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलते हुए जनसेवा के लिए स्वयं को समर्पित करें।

सतनाम वाहे गुरु।

image