27 ш - перевести

हरियाणा के करनाल के रहने वाले रामविलास सिंह ने अपनी छत को हरियाली की वादी में बदल दिया है। उनके टेरेस गार्डन में 4 हज़ार गमलों में देशी-विदेशी फल, सब्जियां और फूल खिलते हैं। खास बात यह है कि वह केमिकल-मुक्त जैविक तरीके से पौधे उगाते हैं।
25 साल पहले 8 गमलों से गार्डनिंग की शुरुआत करने वाले रामविलास आज फुल टाइम गार्डनर हैं। सफेद बैंगन, मूँगफली, चीकू, अमरूद, केला जैसी फसलें उगाने के लिए वह जैविक खाद का उपयोग करते हैं। उनका यूट्यूब चैनल 25 लाख लोगों को गार्डनिंग के लिए प्रेरित कर रहा है। उनका उद्देश्य है, "जैविक उगाओ, स्वस्थ खाओ।"

image