23 w - çevirmek

हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर की घुमारवीं तहसील के निवासी किसान हरिमन शर्मा को पद्मश्री अवार्ड से नवाजा जाएगा। हरिमन शर्मा ने कम ठंडे इलाकों में उगने वाली वाली सेब की किस्म 'HRMN 99' विकसित की है, जो समुद्र तल से 1,800 फीट की ऊँचाई पर उगती है। यह इसे अपनी तरह का पहला नवाचार बनाती है। सेब के अलावा, वह अपने बाग में आम, कीवी और अनार के पेड़ भी उगाते हैं। उन्हें अन्य (कृषि - सेब) श्रेणी में पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा।

image