23 w - çevirmek

भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता अशोक सराफ को उनके शानदार करियर और योगदान के लिए पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। 40 साल से अधिक के अपने करियर में अशोक ने मराठी और हिंदी सिनेमा में कई यादगार किरदार निभाए। ‘करण अर्जुन’ का उनका डायलॉग ‘ठाकुर तो गियो’ आज भी फैंस के बीच हिट है।
पद्मश्री मिलने पर अशोक सराफ ने खुशी जताते हुए कहा, "महाराष्ट्र भूषण के बाद यह दूसरा बड़ा सम्मान है। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मुझे इतना प्यार और पहचान मिलेगी। यह मेरे थिएटर से शुरू हुए सफर का सबसे बड़ा पुरस्कार है।"
अशोक ने फिल्मों जैसे ‘सिंघम’, ‘येस बॉस’, ‘खूबसूरत’, और ‘वेद’ में वर्सेटाइल साइड रोल्स से दर्शकों का दिल जीता। 77 साल की उम्र में भी वे प्रेरणा बने हुए हैं।

image