नाशिक में अवैध दरगाह हटाने को लेकर बवाल, पुलिस टीम पर पथराव।
महाराष्ट्र के नाशिक में बीती रात अवैध दरगाह हटाने गई नगर निगम की टीम और पुलिस पर पत्थराव कर दिया गया।
इसके जवाब में पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े।
आज भी दरगाह की कार्रवाई के लिए पुलिस तैनात है।
नाशिक के काठे गली क्षेत्र में नगर निगम की ओर से अनधिकृत घोषित की गई सातपीर दरगाह को हटाने का अभियान आधी रात को शुरू किया गया।
इसके लिए काठे गली से भाभा नगर जाने वाले यातायात को दूसरे मार्ग पर डायवर्ट कर दिया गया है।
