3 ш - перевести

दीपा करमाकर: असली नायिका जिसे सराहना मिलनी चाहिए, पर मिली उपेक्षा
भारत जैसे देश में, जहां खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, वहां अक्सर सच्चे हीरो चमकदार पर्दे और दिखावे की दुनिया के पीछे छुप जाते हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक लेकिन नजरअंदाज की गई नायिका हैं – दीपा करमाकर।
जिन्होंने पांच गोल्ड मेडल जीतकर भारत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया, वे आज भी आम लोगों की चर्चा में कम ही आती हैं। जब भी कोई फिल्मी अभिनेत्री नया फोटोशूट कराती है या विवादों में आती है, तो सोशल मीडिया, खबरें, और हर कोना उसकी बातों से भर जाता है। लेकिन जब दीपा करमाकर जैसे खिलाड़ी देश के लिए खून-पसीना बहाकर सम्मान लाते हैं, तो मीडिया की सुर्खियों में उनका नाम केवल एक दिन के लिए चमकता है — और फिर खामोशी।
दीपा भारत की पहली महिला जिमनास्ट हैं जिन्होंने ओलंपिक में क्वालिफाई किया और 2016 रियो ओलंपिक में चौथे स्थान पर रहीं। उन्होंने वो कर दिखाया जो दशकों तक कोई भारतीय नहीं कर सका। भारत में जहां जिमनास्टics जैसे खेल को न कोई सुविधाएं मिलती हैं और न ही सरकार की खास नजर, वहां से निकलकर दीपा का यह सफर किसी चमत्कार से कम नहीं था।
लेकिन सवाल ये है कि हमारे समाज की प्राथमिकताएं क्या हैं?
क्या हम उन लोगों को हीरो मानते हैं जो कैमरों के सामने दिखते हैं?
क्या हमारे लिए देश के लिए मेडल लाने वाली लड़की की मेहनत, समर्पण और संघर्ष उस ग्लैमर से कम है जो फिल्मों या सोशल मीडिया पर बिकता है?
दीपा करमाकर का जीवन संघर्षों की मिसाल है। न सिर्फ सीमित संसाधन, बल्कि चोटों और कई बार अनदेखी के बावजूद उन्होंने लगातार मेहनत की, खुद को साबित किया और देश का झंडा ऊँचा किया। उन्होंने कभी हार नहीं मानी, न कभी शिकायत की।
लेकिन आज दुख होता है जब देश की ये बेटी समाज की चर्चा में नहीं है। न बड़ी-बड़ी ब्रांड डील्स, न टीवी पर रियलिटी शोज, और न ही सम्मान के बड़े मंच। ये वही देश है जहां हर साल हजारों करोड़ विज्ञापन और फिल्म उद्योग पर खर्च होते हैं, पर एक खिलाड़ी को उसके सच्चे योगदान के लिए पहचान और समर्थन नहीं मिलता।
दीपा सिर्फ एक खिलाड़ी नहीं हैं, वो हर उस युवा की प्रेरणा हैं जो बिना शोर मचाए अपने देश के लिए कुछ करना चाहता है।
अब समय है कि हम सोच बदलें –
सच्चे हीरो को पहचानें, उन्हें सराहें, और वो मंच दें जिसके वे हकदार हैं।

image